न्यूज़ीलैंड सिक्योरिटी इंटैलीजेंस सर्विस (न्यूज़ीलैंड सुरक्षा खुफिया सेवा) से ली गई केस स्टडीज़ Case studies from New Zealand Security Intelligence Service

ये केस स्टडीज न्यूज़ीलैंड के सुरक्षा खतरा वातावरण | न्यूज़ीलैंड सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस से ली गई हैं।

ये केस स्टडीज न्यूज़ीलैंड के सुरक्षा खतरा वातावरण | न्यूज़ीलैंड सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस से ली गई हैं। इन केस स्टडीज़ में "विदेशी राज्य" का अर्थ न्यूज़ीलैंड के (सिवाय) अन्य कोई भी देश है। इस शब्द का प्रयोग न्यूज़ीलैंड के (सिवाय) दूसरे देशों के लिए किया जाता है।

न्यूज़ीलैंड सिक्योरिटी इंटेलिजेंस सर्विस (NZSIS) विदेशी हस्तक्षेप को एक विदेशी राज्य द्वारा किए गए काम के रूप में परिभाषित करती है, जो अक्सर एक प्रॉक्सी (प्रतिनिधि) के माध्यम से काम करता है, जिसका उद्देश्य भ्रामक, भ्रष्ट या बलपूर्वक तरीकों से न्यूज़ीलैंड के राष्ट्रीय हितों को प्रभावित करना, उनमें बाधा डालना या नष्ट करना है। सामान्य कूटनीतिक गतिविधि, लॉबिंग (पैरवी करना) और प्रभाव हासिल करने के लिए अन्य वास्तविक या असली, प्रत्यक्ष प्रयासों को हस्तक्षेप नहीं माना जाता है।

 

केस स्टडी 1

2023 में, एक विदेशी राज्य ने एक स्थानीय परिषद पर दबाव बनाने के लिए न्यूज़ीलैंड के अपने संपर्क का उपयोग किया, और एक सामुदायिक कार्यक्रम के लिए धन मुहैया कराने की पेशकश की, बशर्ते कि वे किसी एक धार्मिक समूह विशेष की भागीदारी को प्रतिबंधित करने के लिए सहमत हों। [वह] विदेशी राज्य यह बताना चाहता था कि वह समूह उनके देश में प्रतिबंधित है और देश के प्रवासियों की 'इच्छा के विरुद्ध' गतिविधियों को अंजाम देता है।

 

केस स्टडी 2

NZSIS, विदेशी राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले ऐसे कई राजनयिकों से अवगत है जो उस राज्य की प्रवासी आबादी से जुड़े कई न्यूज़ीलैंड छात्र समूहों के साथ संबंध बनाए रखते हैं। इन राजनयिकों ने अपनी इस पहुंच का उपयोग समूह के सदस्यों को प्रभावित करने के लिए किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नेतृत्व के पदों पर चुने गए लोग विदेशी राज्य के प्रति राजनीतिक रूप से वफादार हों। उन्होंने शैक्षणिक समाज में हस्तक्षेप के आरोपों से बचने के लिए छात्र समूहों के साथ अपने संबंधों को गुप्त रखने का चुनाव किया है। इस प्रकार का आचरण विदेशी हस्तक्षेप का एक उदाहरण है। वे यह नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये समूह और उनके सदस्य [उस विदेशी] राज्य को किस दृष्टि से देखते हैं और असंतुष्ट लोगों की पहचान करने का लक्ष्य रखते हैं।

 

केस स्टडी 3

एक छोटी संख्या में कुछ विदेशी राज्य न्यूज़ीलैंड में विशिष्ट समुदायों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। अक्सर ये राज्य समुदाय के सदस्यों का उपयोग उन लोगों पर नजर रखने के लिए करते हैं जिन्हें विदेशी राज्य न्यूज़ीलैंड में रह रहे भिन्नमतावलंबी( मानते हैं और उनके बारे में व्यक्तिगत विवरण इकट्ठा करते हैं। इस जानकारी का उपयोग प्रतिशोधात्मक (यानि बदला लेने की) कार्रवाई करने के लिए किया जा सकता है, जैसे कि वीसा रद्द करना या विदेशी राज्य में रह रहे परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना। 2023 में, एक विदेशी राज्य ने न्यूज़ीलैंड के एक व्यक्ति के वीसा आवेदन को अस्वीकार कर दिया जो उस देश में अपने परिवार से मिलने की कोशिश कर रहा था/ थी, क्योंकि उनका संबंध एक ऐसे सामुदायिक समूह से था जिसे विदेशी राज्य पसंद नहीं करता था।

 

इस जानकारी को डाउनलोड करें

Last modified: